2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Star Secret: किसका आशीर्वाद लेकर घर से निकलते हैं ऋतिक, यहां जानें

ऋतिक रोशन में भी उन सितारों में शामिल हैं, जो अपनी चमक बरकरार रखने के लिए गणपति की आराधना करते हैं...

2 min read
Google source verification
hrithik roshan

hrithik roshan

बॉलीवुड इन दिनों गणपति उत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है। अभिनेता ऋतिक रोशन में भी उन सितारों में शामिल हैं, जो अपनी चमक बरकरार रखने के लिए गणपति की आराधना करते हैं। ऋतिक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति वाले हैं। सिर्फ गणपति उत्सव पर ही वे आराधना नहीं करते, बल्कि बप्पा का आशीर्वाद लेना उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा है। जी हां, अभिनेता ने अपने आशियाने के एंट्रेस पर एक गणपति भगवान की मूर्ति स्थापित कर रखी है। वे घर से बाहर कदम रखने से पहले गणपति की मूर्मि का आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते। उनके करीबी बताते हैं कि यूं तो ऐसा कभी होता नहीं...लेकिन यदि जल्दबाजी में कभी वो गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेना भूल गए, तो वो दोबारा घर आते हैं और गणपति का आशीर्वाद लेते हैं...भूल के लिए क्षमा मांगते हैं और उसके बाद दोबारा काम के लिए निकलते हैं।

गौरतलब है कि ऋतिक के परिवार में कई दशक से गणपति उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता रहा है। ऐसे में वे बचपन से गणपति आराधना करते आए हैं। अपने परिवार की परंपरा को वे आज भी निभाते हैं। हर साल अपने परिवार के साथ ऋतिक घर पर गणपति की स्थापना करते हैं...पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा आराधना करते हैं।
ऋतिक के व्यक्तित्व के इस पहलू के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वे शांति से अपनी पूजा करने में यकीन करते हैं। हालांकि, फिल्म ‘अग्निपथ’ में उन्होंने गणपति आराधना की है। उन पर प्रार्थना गीत देवा श्री गणेशा...फिल्माया गया था। रोशन परिवार में सिर्फ ऋतिक ही नहीं...हर मेंबर गणेश भक्त हैं। उनकी एक्स वाइफ सुजेन को भी गणेश भगवान की पूजा अर्चना करना अच्छा लगता है। जहां तक ऋतिक के मौजूदा कॅरियर की बात है, तो काबिल के बाद अब तक कोई फिल्म नहीं आई है। उनके पास अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘कृष ४’ के अलावा वो आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30 ’ को लेकर चर्चा में हैं।

Story Loader