
ileana dcruz
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव हो गए हैं। हर कोई घर पर रहकर अपनी दिनचर्या का वीडियो या तस्वीर शेयर कर रहे हैं। कोई खाना बनाने की वीडियो तो कोई एक्सरसाइज करते हुए अपनी वीडियोज़ पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ एक्ट्रेसेज़ ऐसी भी हैं जो अपने पुराने दिनों को याद कर रही हैं। उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz)।
दरअसल, इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Ileana D'Cruz Instagram) से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस बीच को इन दिनों याद कर रही हैं क्योंकि एक्ट्रेस की यह फोटो टर्टल आइलैंड, फिजी की है। इस तस्वीर में इलियाना व्हाइट बिकनी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों पर एक फूल लगा रखा है, जिसमें वह एक स्माइल के साथ कैमरे के सामने पोज़ दे रही हैं। इलियाना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
View this post on InstagramWhen the sea is calling out to you 🌊 #tb
A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on
इससे पहले भी एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन तस्वीरों में इलियाना समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही थीं। ब्लैक बिकिनी पहने इलियाना काफी हॉट लग रही थीं।
View this post on InstagramOk. Excuse me while I strut off to get a tan🚶🏾♀️ #tb
A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on
वहीं बात करें एक्ट्रेस की फिल्मों की तो आखिरी बार वह फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, अरशद वारसी, अनिल कपूर, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट जैसे एक्टर थे। लेकिन मल्टी स्टारर होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
Published on:
16 Apr 2020 01:47 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
