भारत इस साल अपनी आजादी के 71 साल पूरे होने की खुशी मना रहा है। भारतीय सिनेमा का समाज के बदलाव में शुरु से ही खासा योगदान रहा है और इन 71 सालों में देश के अंदर ढेरों बदलाव देखने को भी मिले हैं। ऐसे में हमारे फिल्म निर्देशक और निर्माता बायोपिक, ड्रामा, कॉमेडी रोमांटिक, देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कई तरह की फिल्में बनाते हैं। कुछ फिल्में काफी अलग संदेश भी देती हैं। इन फिल्मों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाता रहा है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जो बॉलीवुड की देशभक्ति फिल्मों को अपने यहां बैन कर देता है। जी हां, हम पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। तो आजादी के इस खास मौके पर आज हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो पाकिस्तान में बैन हो चुकी हैं।