पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। इस लिस्ट में हानिया आमिर, माहिरा खान, सजल अली, अली जफर, बिलाल अब्बास खान, फिरोज खान और उशना शाह का नाम शामिल है। अब इन कलाकारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स भारतीय यूज़र्स को दिखाई नहीं दे रहे हैं।