16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम अवॉर्ड्स: दीपिका ने मारी बाजी तो विराट ने पीछे छोड़ा कई स्टार्स को

इंस्टाग्राम ने भारत में पहली बार इस तरह के अवॉर्ड की घोषणा की है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 20, 2018

Deepika padukone

Deepika padukone

बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के संपर्क में रहते हैं। इंस्टाग्राम के जरिए वे अपनी तस्वीरें और फिल्मों की जानकारी फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। पिछले वर्ष इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ी है। अब इंस्टाग्राम अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है। इंस्टाग्राम ने भारत में पहली बार इस तरह के अवॉर्ड की घोषणा की है। इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मोस्ट फॉलोड अकाउंट का खिताब मिला है। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स की संख्या 22.4 मिलियन से ज्यादा है। यह किसी भी भारतीय कलाकार के अब तक के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन और आलिया भट्ट के 20.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कई सितारों के बीच में ईशान खट्टर को 'तेजी से उभरते हुए अकाउंट' का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं 2 करोड़ फॉलोअर्स का आकंड़ा पार करने पर आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को भी इन अवार्ड्स में स्‍पेशल मेंशन दिया गया है।

विराट कोहली ने बॉलीवुड सितारों को छोड़ा पीछे:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम अवॉर्ड्स के मामले में कई बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया है। विराट को इंस्टाग्राम पर मोस्‍ट एंगेज्‍ड अकाउंट का अवॉर्ड दिया गया है। बता दें कि कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को 19.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं पिछले वर्ष उनके अकाउंट पर सबसे ज्यादा इंगेज्मेंट रही। इसी वजह से उनको यह अवॉर्ड दिया गया है।

अनुष्का का ट्वीट बना गोल्डन ट्वीट आॅफ द ईयर:
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक ट्वीट गोल्डन ट्वीट आॅफ द ईयर बन गया है। दरअसल अनुष्का ने 11 दिसंबर को विराट कोहली के साथ ट्विटर पर शादी की अनाउंसमेंट की थी, अनुष्का के इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड म‍िला है। विराट ने अनुष्का के इस ट्वीट को रीट्वीट किया था। इसके बाद इस पर 81 हजार से ज्यादा कमेंट, 5 लाख से ज्यादा लाइक और 91 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया।