script

क्या प्रेग्नेंट हैं बिपाशा? Fans तस्वीर देख लगा रहे हैं अनुमान, दुपट्टे से छुपा रही हैं बेबी बंप!

locationमुंबईPublished: Oct 26, 2019 03:59:52 pm

Submitted by:

rohit sharma

फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंची एक्ट्रेस बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। पार्टी में पति करण सिंह ग्रोवर संग पहुंची बिपाशा के लुक को देखकर सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया जा रहा है कि बिपाशा दुपट्टे से बेबी बंप छुपा रही हैं।

bipasha.png

रमेश तौरानी की पार्टी में पहुंचीं बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान बिपाशा का कुर्ता कुछ ऐसा नजर आया कि फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी के आसार लगा लिए।
bipashaaaa.png
सोशल मीडिया पर बिपाशा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें हर कोई पूछता नजर आ रहा है कि क्या बिपाशा प्रेग्नेंट हैं? तो कोई कह रहा है कि एक्ट्रेस के कपड़ों और कैमरा एंगल की वजह से ऐसा लग रहा है। फिलहाल बिपाशा और करण की तरफ से प्रेग्नेंसी को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
बिपाशा की तस्वीर देखकर यूजर्स लिख रह हैं। ‘बिपाशा प्रेग्नेंट हैं?’ तो किसी का लिखना है ‘वह प्रेग्नेंट नहीं हैं उनकी ड्रेस की वजह से ऐसा लग रहा है और वो थोड़ी हेल्थी भी हैं.’
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात फिल्म अलोन में हुई थी जिसके बाद साल 2016 में शादी उन्होंने की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो