वैसे इस तस्वीर को देखकर कोई भी मात खा सकता है। सही बताएं तो फिल्म में रणबीर कपूर असल में कुछ ऐसे ही दिखने वालें हैं। काफी तस्वीरें हैं जो सेट से वायरल हुई है, उसे देख पता चलता है कि रणबीर ने संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए खूब मेहनत की है। बता दें संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में परेश रावल , मनीषा कोइराला, विकी कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अब तो बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है।