
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी पर्सनैलिटी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, लेकिन इसके बावजूद इनके बीच की ट्यूनिंग इतनी जबरदस्त है कि लोग भी इन्हें देख हैरान रह जाते हैं। एकदम जुदा व्यक्तित्व होने पर भी इनकी आपसी समझ और प्यार रिश्ते को बीतते समय के साथ और ज्यादा मजबूत बनाते जा रहे हैं। साल 2012 में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के प्यार में पड़ गई थीं। जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' बन रही थी। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद यानी साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी को लिए 3 साल पूरे हो गए हैं।
लोगों को बेसब्री से कपल की ओर से किसी खुशखबरी का इंतजार है। शादी के बाद कोई आम लड़की हो या फिर सुपरस्टार शादी के बाद एक ही सवाल औरतों से सबसे ज्यादा पूछा जाता है और वो ये कि वो मां कब बनने वाली है? दीपिका पादुकोण भी इन सवालों से बच नहीं पाई हैं। कई बार दीपिका की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी उड़ीं। लेकिन अब रणवीर ने अपने फैंस की बेकरारी को खत्म करते हुए एक बड़ी बात का ऐलान कर चुके हैं।
दरहसल रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होने एक सवाल किया हैं। कि आपको क्या लगता है लड़का होगा या लड़की। पोस्ट करते ही रणवीर के फैंस पोस्ट पर कमेंट और लाइक करके रणवीर के सवाल का जवाब दे रहे है। एक यूजर ने लिखा जो भी होगी बाबा जबरजस्त होगा। तो वही एक यूजर ने लिखा कि 13 मई का इंतजार है। दरहसल हम आपको बता दें रणवीर सिंह ने यह पोस्ट अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर किया है। फिल्म का नाम है 'जयेशभाई जोरदार'। वैसे तो इस फिल्म की शूटिंग फरवरी, 2020 में खत्म हो गई थी और ये फिल्म 2021 में रिलीज भी होने वाली थी लेकिन कोविड के चलते इसकी डेट्स बार बार पोस्टपोन होती रही और आखिरकार ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय है, ऐसे में लोग ट्रेलर की मांग करने लगे हैं। दर्शकों और फैंस को ध्यान में रखते हुए मेकर्स इस फिल्म का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज करेंगे।
सोर्स ने फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए कहा, ''जयेशभाई जोरदार की अंदरूनी खबरें काफी कॉन्फिडेंट हैं। यहां तक कि रणवीर सिंह भी अपने लगभग सभी इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बोलते करते नजर आते हैं। कहा जाता है कि फिल्म में एक सामाजिक संदेश के साथ कॉमेडी भी मिक्स्ड है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी ट्रेड को लगता है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा काम कर सकती है।'
View this post on InstagramA post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
एक मीडिया रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया था कि रणवीर सिंह को इस फिल्म में पावर मिलने वाली है। वो सुपरहीरो की तरह एक्ट करने वाले हैं। हाालंकि ये तो ट्रेलर आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वो तेलुगू सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी (2017) में नजर आ चुकी हैं। इनके अलावा 'जयेशभाई जोरदार' में बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी अहम रोल मे होंगे।
Published on:
17 Apr 2022 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
