बॉलीवुड

राजीव के साथ हिंदी फिल्म करेगी आइटम गर्ल स्कारलेट

अब तक स्कारलेट को आइटम नंबर जैसे "इंम्पोर्टेंड कमरिया" और "बहुबली" के गीत और दक्षिण के कई गीतों के लिए जाना जाता है

2 min read
Sep 07, 2015
Scarlett Wilson

मुंबई। ब्रिटिश
"आइटम गर्ल" स्कारलेट मेलिस विल्सन 1960 के दशक जैसे सेट पर राजीव खंडेलवाल के साथ
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता
सलमान खान को "झलक दिखलाजा" के सेट पर प्रभावित किया था।

Scarlett Wilson
स्कारलेट ने बताया,
"झलक" पर हमारी बातचीत से दो सप्ताह पहले उन्होंने मुझसे कहा, मुझे पता है कि आप
बहुत छोटी हैं लेकिन यह सही समय है। हाल ही के शो में सलमान खान मौजूद थे, जहां वे
स्कारलेट के डांस से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने दर्शकों को बताया कि कुछ साल
पहले उन्होंने किस तरह अभिनेत्री को फिल्म की पेशकश की थी और उन्होंने फिल्म करने
से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह बहुत छोटी हैं।

Scarlett Wilson
अब तक
स्कारलेट को आइटम नंबर जैसे "इंम्पोर्टेंड कमरिया" और "बहुबली" के गीत और दक्षिण के
कई गीतों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब वह अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही
हैं। फिल्म का कथित शीर्षक "वो आदमी बहुत कुछ जानता है", जिसमें वह "आमिर" के स्टार
राजीव खंडेलवाल के साथ नजर आएंगी।

Scarlett Wilson
Published on:
07 Sept 2015 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर