4 सालों की दोस्ती:
सलमान और जैकलीन करीब 4 साल से दोस्त हैं। जैकलीन ने कहा, 'हम दोनों अब काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। जबसे मैं इंडिया आई हूं, सलमान ने मेरा साथ दिया है। वह मेरे लिए बहुत बड़े सपोर्ट रहे हैं। सलमान उस वक्त से मेरे दोस्त रहे हैं, जब मुझे समझ भी नहीं आता था कि मुझे कौन सी फिल्म साइन करनी चाहिए, कौन सी नहीं। 'किक' के बाद मेरे लिए सबकुछ बदल गया।'