1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोप में इस बोल्ड अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं जैकलीन, फोटो देख हो जाएंगे कायल

देश छोड़ यूरोप में इस अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं जैकलीन, फोटो देख हो जाएंगे कायल

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Aug 11, 2018

jacqueline fernandez

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।जैकलीन यह खास जश्न देश में नहीं बल्कि यूरोप में अपनी मां के साथ छुट्टियों का आनंद लेते हुए मना रही हैं। इस दौरान जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की है।

jacqueline fernandez

जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ। जैकलीन ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आस्ट्रेलिया से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री ली और अपना कॅरियर बतौर जर्नलिस्ट श्रीलंका में शुरू किया।

jacqueline fernandez

बचपन से ही जैकलीन अभिनेत्री बनने का सपना देखा करती थीं। वर्ष 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका कांटेस्ट में हिस्सा लिया और प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद जैकलीन ने अपना पूरा ध्यान मॉडलिंग में लगा दिया।

jacqueline fernandez

बॉलीवुड में जैकलीन ने अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'अलादीन' से की।बता दें, जैकलीन ने हाल के वर्षों में 'हाउसफुल 3', 'ढिशूम' , 'ए फ्लाइंग जट' ,'अ जेंटलमैन', 'जुड़वा 2' और 'रेस 3' में काम किया है।