दरअसल, जैकलीन फर्नांडिज किसी इवेंट में पहुंची थी तभी अचानक से उनकी ड्रेस के पीछे के बटन खुल गए जिसपर उनका ध्यान नहीं गया। रेड कार्पेट पर जैकलीन ब्लैक कलर की ड्रेस में पहुंची और वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन इस आउटफिट ने जैकलीन को खुलेआम शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हाई हील्स के साथ जैकलीन मीडिया के कैमरों के सामने थीं और उनकी ड्रेस के पीछे के बटन खुल चुके थे। तभी उनकी बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनम कपूर वहां पहुंची। वो जैकलीन से गले मिली तो उनका ध्यान ड्रेस पर गया।