2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल ने पहले दिन कमाए 5.50 करोड़

प्रकाश झा ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारियों के लिए फिल्म जय गंगाजल की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। फिल्म में प्रियंका मुख्य किरदार में हैं, जो आईपीएस पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Mar 06, 2016

Jai gangaajal trailer out

Jai gangaajal trailer out

नई दिल्ली। प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल ने पहले दिन भारत में 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह फिल्म 2003 में आई गंगाजल का सीक्वल है।

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा मानव कौल, राहुल भट्ट भी अहम भूमिका में हैं। प्रकाश झा खुद भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। प्रकाश झा ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारियों के लिए फिल्म जय गंगाजल की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। फिल्म में प्रियंका मुख्य किरदार में हैं, जो आईपीएस पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

फिल्म को प्रकाश झा प्रोडक्शंस और प्ले एंटरटेंमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज हुई जय गंगाजल का 5.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म के प्रमोशन के बारे में फिल्म निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म के प्रमोशन और ऐड में सात करोड़ रुपये का खर्चा आया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader