15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाह्नवी और खुशी कपूर ने ने बेचे अपने 4 फ्लैट्स, करोड़ों की डील कर बहनें हुईं मालामाल

Jhanvi and Khushi Kapoor: जाह्नवी कपूर और खुशी कूपर ने मुंबई के अंधेरी में अपने चार फ्लैटों को मोटी रकम में बेच दिया है।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 24, 2023

janhvi_kapoor_and_khushi_kapoor.jpg

Jhanvi and Khushi Kapoor: बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी और खुशी ने अपने डैड बोनी कपूर के साथ चार फ्लैट को मोटी कीमत पर बेचे हैं।

जाह्नवी कपूर-खुशी ने कमाई मोटी रकम
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेकर बोनी कपूर ने अपनी बेटियों खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने चार अपार्टमेंट बेच दिए हैं। फ्लैट अंधेरी के ग्रीन एकर्स इलाके में मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फ्लैट 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत पर बेचे गए हैं। दो फ्लैट 6.02 करोड़ रुपये में बेचे गए तो वहीं दो और फ्लैट 6 करोड़ में बिके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी और जाह्नवी के चारों अपार्टमेंट में से सबसे बड़ा फ्लैट 1870 वर्ग फीट क्षेत्रफल वाला था। इसे सिद्धार्थ नारायण और अंजू नारायण को बेच दिया गया है। बाकी के दो फ्लैटों का कुल एरिया 1614 स्क्वायर फुट है और उन्हें मुस्कान बहिरवानी और ललित बहिरवानी के रूप में नए मालिक मिल गए हैं।


यह भी पढ़ें: सलमान-गोविंदा के साथ रातोंरात बनीं स्टार, फिर कहां गायब हो गई ये एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर-खुशी का वर्क फ्रंट
जाह्नवी कपूर ने 2018 में ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी इसके बाद एक्ट्रेस ‘मिली’, ‘गुड लक जेरी’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ सहित कईं फिल्मों में नजर आई हैं। आखिरी रिलीज फिल्म ‘बवाल’ थी जिसमें एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘उलझन’ है।
खुशी कपूर ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज़’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।