
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने Brides Today मैगजीन के अक्टूबर 2018 एडिशन के लिए फोटोशूट कराया है। इससे पहले भी जाह्नवी कई फोटोशूट करा चुकी हैं लेकिन ये उन सभी से काफी अलग है।

इसकी खास वजह ये है कि जाह्नवी ने इस फोटोशूट में जो भी ड्रेसेस पहनी हैं, वे सारी श्रीदेवी से इंस्पायर हैं।

वहीं जाह्नवी के सभी आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हुए हैं।

बता दें कि जाह्नवी की फैशन स्टाइलिस्ट आएशा अमीन निगम और नितिन गरबयाल ने उन्हें स्टाइल किया है। वहीं उनका हेयरडो और मेकअप जॉन एलिओट ने किया है।

फोटोज में जाह्नवी का ट्रैडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के फ्यूजन देखने को मिल रहा है।

ये फोटोशूट स्विटजरलैंड के Gstaad पैलेस में किया गया है।