
Sonal Chauhan In Adipurush: ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में सोनल चौहान ने अपने किरदार से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। कम डायलॉग होने की बावजूद सोनल ने अपने एक्सप्रेशन्स से ही लोगों का दिल जीत लिया। जानिए फिल्म में कैसा है उनका किरदार
आदिपुरुष को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है, जहां कुछ लोगों को फिल्म बेहद पसंद आई है वहीं कुछ लोगों को फिल्म के डायलॉग्स और कुछ सीन पर अपत्ति है। इस फिल्म में प्रभास ने राम की भूमिका और कृति सेनन ने सीता का रोल प्ले किया है। वहीं एक्ट्रेस सोनल चौहान फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं।
सोनल चौहान (मंदोदरी)
अभिनेत्री सोनल चौहान ने फिल्म 'आदिपुरुष' में मंदोदरी का किरदार निभाया है। हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में छोटी सी भूमिका में नजर आई सोनल को मुकेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत' में बड़ा मौका मिला।
इस फिल्म में वह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आई। इस फिल्म के अलावा वह 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और 'पलटन' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
सोनल चौहान ज्यादातर साउथ की फिल्मों में काम करती हैं और फिल्म ‘आदिपुरुष’ में मिले इस मौके को लेकर वह काफी उत्साहित रही हैं।
आपको बता दें आदिपुरुष में अभिनेत्री सोनल चौहान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आई हैं। सोनल चौहान को जब यह किरदार मिला था तो उन्होंने अपने फैंस के साथ ये खुशी जाहिर की थी, और यह भी बताया था कि इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बन कर वो बेहद खुश हैं।
Published on:
20 Jun 2023 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
