4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेशर्म रंग गाने ने जापान में भी मचाया धमाल, जापानी लड़की ने दी दीपिका पादुकोण को टक्कर

फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखा है। इस गाने को लोग अपने-अपने अंदाज में रिक्रियेट कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक जापानी गर्ल जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक जापानी लड़की फिल्म पठान के गाने 'बेशर्म रंग' पर जमकर डांस कर रही है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 29, 2022

Japanese Influencer Recreates 'Besharam Rang' Dance Moves, Singer Shilpa Rao Reacts

Japanese Influencer Recreates 'Besharam Rang' Dance Moves, Singer Shilpa Rao Reacts

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। पठान फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। चूंकि पठान फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है, इसलिए दर्शक फिल्म पठान को लेकर काफी उत्सुक हैं। 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका के बोल्ड डांस परफॉर्मेंस को देखकर पूरी फिल्म जगत के कलाकारों की भौंहें तन गई हैं। इस गाने के रिक्रिएशनल वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। साथ ही 'झूमे जो पठान' गाना दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन बेशरम गाने ने एक अलग ही माहौल बना दिया है, क्योंकि जापान की एक लड़की ने इस गाने पर कमाल का डांस किया है। इस गाने की सिंगर शिल्पा राव भी उनके वायरल वीडियो से प्रभावित हुई हैं।

जापानी लड़की ने किया 'बेशर्म रंग' गाने पर डांस
'बेशर्म रंग' गाने पर एक जापानी लड़की के शानदार डांस का वीडियो 'मायो जापान' नाम के एक यूट्यूबर ने यूट्यूब पर शेयर किया है। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। जापानी लड़की ने खूबसूरत डांस कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को को मायो ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए मायो ने कैप्शन में कहा, "बेशर्म रंग' गाने पर दीपिका पादुकोण की तरह बोल्ड डांस करने की कोशिश की। लेकिन मैं उनकी तरह डांस नहीं कर सका। लेकिन मैंने थोड़ी कोशिश की।"


गाने की सिंगर शिल्पा राव को मायो का डांस आया पसंद
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जापानी गर्ल दीपिका की तरह बलखाते हुए गजब के डांस मूव्स दिखा रहीं है। उनके इस डांस मूव्स को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं। जापानी लड़की ने हूबहू दीपिका पादुकोण की तरह डांस किया है। वहीं जापानी गर्ल मायो के डांस से इस गाने की सिंगर शिल्पा राव भी प्रभावित हुईं और खुद को इस वीडियो पर कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। शिल्पा राव ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपका डांस देखकर अच्छा लगा।"


कौन है यह जापानी लड़की?

आपको बता दें, वीडियो में दिख रही यह जापानी लड़की मायो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उनको भारत और हिंदी भाषा से बेहद लगाव है। वह फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं। वह भारत के कल्चर, खान-पान, त्योहार आदि के बारे में बहुत कुछ जानती हैं। जापान में रहने वाली मायो कहती हैं कि जवानी में मेरे पिता भारत आते-जाते रहते थे। उन्होंने ही मुझसे कहा कि भारत के लिए हिंदी सीखो। इसके बाद उन्होंने हिंदी बोलना और समझना सीखा। मायो जापानी लोगों को भारत के हर एक पहलू से रूबरू कराना चाहती हैं। उनका कहना है कि इससे दोनों देशों के लोग और भी करीब आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 'बेशर्म रंग' में बदलेगी दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी'? 'पठान' में किए जाएंगे कई बदलाव!