10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: मुनव्वर राणा के निधन पर भावुक हुए Javed Akhtar, कंधा देते हुए तस्वीर वायरल

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वाले सदमे में हैं। जावेद अख्तर ने भी मुनव्वर राणा को अंतिम विदाई दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
javed_akhtar_and_munavvar_rana.jpg

Munawwar Rana Death: मुनव्वर राणा ने 14 जनवरी की देर रात दुनिया को अलविदा कहा। कई दिनों से बीमार होने के बाद 9 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद जावेद अख्तर ने भी दुःख जताया है। जावेद अख्तर उनकी अर्थी को कंधा देने भी पहुंचे।

जावेद अख्तर ने अर्थी को दिया कंधा
शायर मुनव्वर राणा को अंतिम विदाई दी गई है जिसकी तस्वीर सामने आई है। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर मुनव्वर राणा के दुनिया से जाने पर दुखी दिखाई दिए। आज जावेद अख्तर लखनऊ पहुंचे और उन्होंने मुनव्वर राणा को अंतिम विदाई दी।
जावेद अख्तर ने वहां जाकर शायर को याद किया साथ ही उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। जिस तरह से उन्होंने मुनव्वर राणा की अर्थी को कंधा दिया है वो देखकर सबकी आंखें नम हो गईं।

मुनव्वर राणा की कमी खलती रहेगी
जावेद अख्तर का कहना है कि मुनव्वर राणा का निधन शायरी और उर्दू के लिए एक बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस खबर से उन्हें काफी अफसोस हुआ है। धीरे-धीरे ये सभी कलाकार जा रहे हैं। हमेशा मुनव्वर राणा की कमी खलती रहेगी क्योंकि उनकी शायरियां काफी इंस्पायरिंग होती थीं और उनका अपना एक अलग अंदाज होता था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग