4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुस्लमान होने की वजह से…’ जावेद अख्तर ने बताया क्या हुआ था शबाना आजमी के साथ 25 साल पहले

Javed Akhtar React Wife Shabana Azmi Flat: जावेद अख्तर ने एक पुराना किस्सा बताया है। उन्होंने कि 25 साल पहले उनकी पत्नी शबाना को घर क्यों नहीं मिला था।

2 min read
Google source verification
Javed Akhtar

जावेद अख्तर ने सुनाया 25 साल पहले का किस्सा

Javed Akhtar React Wife Shabana Azmi House Incident: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ समय पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री बुशरा अंसारी ने उन पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर को "मुंबई में किराए पर घर भी नहीं मिल सकता" और उन्हें "नसीरुद्दीन शाह की तरह चुप रहने" की सलाह दी थी। इसके बाद जावेद अख्तर ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी हैं और अपना रिएक्शन दिया है।

जावेद अख्तर ने दिया बुशरा अंसारी को जवाब (Javed Akhtar React Bushra Ansari Comment)

जावेद अख्तर ने न्यूज वेबसाइट लल्लनटॉप के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शांत लेकिन दृढ़ तरीके से बुशरा अंसारी को जवाब दिया। जावेद अख्तर ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "हां, ठीक है, शबाना और मैं हाल ही में सड़कों पर सो रहे हैं, क्या यार।" ये सब जावेद अख्तर ने मजाक में कहा और फिर पाकिस्तानी अभिनेत्री की बेतुकी बातों पर हंस पड़े।

यह भी पढ़ें: मोनालिसा अब करेंगी सनोज मिश्रा के साथ फिल्म? डायरेक्टर को लेकर आई ये बड़ी खबर

25 साल पहले क्यों नहीं मिला था शबाना आजमी को घर

जावेद अख्तर ने आगे एक पुरानी घटना का याद किया। उन्होंने कहा, "करीब 25 साल पहले शबाना इनवेस्टमेंट के लिए मुंबई में एक फ्लैट खरीदना चाहती थीं, लेकिन ब्रोकर ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मालिक मुस्लिम को फ्लैट नहीं बेचेंगे। क्योंकि जिसका फ्लैट था, उसके माता-पिता सिंध में रहते थे, जहां से इन पाकिस्तानियों ने उन्हें भगा दिया था। कोई भी व्यक्ति जो इतने बड़े और गहरे घाव से पीड़ित हो, वह इस तरह की ही प्रतिक्रिया देगा। इसलिए शबाना को फ्लैट बेचने पर उन्होंने इनकार कर दिया था क्योंकि वह मुस्लिम थी।”

जावेद अख्तर ने बताया पाकिस्तान का इतिहास

जावेद अख्तर ने आगे कहा, “जो लोग ऐसे बयान देते हैं उन्हे पूरी बात पता नहीं होती है, ऐसे में बुशरा अंसारी कौन होती हैं किसी भी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाली और कटाक्ष करने वाली? उन्हें उंगली उठाने से पहले अपने इतिहास को देख लेना चाहिए"।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग