
जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की फिल्म जवान आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म का क्रेज सिनेमाघरों में देखने लायक है। सुबह से ही इस फिल्म के शो शुरू हो गए हैं। जवान को मास फिल्म बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस फिल्म में एक स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया गया है। साथ ही कई मुद्दों पर इस फिल्म में खुलकर बात की गई है। इस वजह से भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
जवान की एडवांस बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो गई थी और तभी से लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी थी।जवान ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शाहरुख की जवान ने सनी देओल की ओपनिंग डे के मामले में कई पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं जवान के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में…
पहले दिन की इतनी कमाई
बॉलीवुड ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने सभी भाषाओं में 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म ने करीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया है। कमाई के मामले में जवान ने सनी देओल की गदर 2 को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। गदर 2 ने अपने पहले दिन 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
जवान ने पठान का तोड़ा रिकॉर्ड
इतना ही नहीं शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जवान अब पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं जवान ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। जवान में शाहरुख खान 7 अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात है कि ये हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू दोनों में रिलीज हुई है। जिसकी वजह से साउथ में भी शाहरुख का जलवा है। जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल अपीयरेंस है।
Updated on:
07 Sept 2023 02:01 pm
Published on:
07 Sept 2023 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
