11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawan Day 7 Collection: सनी की सुनामी ने रोका शाहरुख का तूफान, बुधवार को घट गई जवान की कमाई जानें पूरा कलेक्‍शन

Jawan Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। लेकिन 7वें दिन फिल्म गदर 2 से पिछड़ गई है। जानिए अबतक के जानें आंकड़े।

less than 1 minute read
Google source verification
jawan_box_office_collection_day_7_shahrukh_khan_film_earnings_decreased_on_wednesday.jpg

जानें जवान के 7वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। फिल्म हर रोज तगड़ी कमाई कर रही है। लेकिन 'जवान' आज अपने 7वें दिन की कमाई में सनी देओल की 'गदर 2' और शाहरुख की अपनी ही फिल्म 'पठान' से भी पीछे रह गई है। फिल्म ने बुधवार को बेहद कम कलेक्शन किया है।

जवान ने बुधवार को बेहद कम कलेक्शन किया
बॉलीवुड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' ने भी 7वें दिन 23 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि 'जवान' बुधवार को अपनी रिलीज के 7वें दिन सिर्फ 21.50 करोड़ रुपए ही कमा सकती है।

अब तक रहा ये कलेक्शन

1. 'जवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा की हाइएस्ट ओपेनिंग वाली फिल्म बन गई है।

2. दूसरे दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

3. अपनी रिलीज के तीसरे दिन 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

4. 'जवान' ने चौथे दिन 80 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में इतना ज्यादा कमाई करने वाली 'जवान' पहली हिंदी फिल्म बनी।

5. 'जवान' ने 5वें दिन 32.92 करोड़ और 6ठें दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

6. अगर 'जवान' अपनी रिलीज के 7वें दिन, बुधवार को 21.50 करोड़ कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 366.08 करोड़ रुपए हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग