1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawan Day 9 Collection: जिंदा है जवान का कलेक्शन, आज इतनी करोड़ कमाई करके 400 करोड़ क्लब में होगी शामिल

Jawan Box Office Collection Day 9: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। जानें आज यानी 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन कितना हो सकता है।

2 min read
Google source verification
jawan_box_office_collection_day_9_shahrukh_khan_film_will_join_rs_400_crore_club_today.jpg

जानें जवान के 9वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 9: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म हर रोज तगड़ी कमाई कर रही है। शुरुआती दिनों में जवान की कमाई 50 से 80 करोड़ तक गई तो वहीं वीकडेज में भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। ऐसे में अब 9वें दिन ही जवान, 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

‘जवान’ ने शुक्रवार को बेहद कम किया कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है। पठान के बाद जवान से शाहरुख ने एक बार फिर से सुनामी लाने का काम किया है। शाहरुख खान की फिल्म जवान आज 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 9वें दिन फिल्म सभी भाषाओं में करीब 19.50 करोड़ रुपये कमाई कर सकती है। ऐसे में आज फिल्म का कुल कलेक्शन 407.58 करोड़ रुपये हो जाएगा।

अब तक रहा ये कलेक्शन
1. 'जवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा की हाइएस्ट ओपेनिंग वाली फिल्म बन गई है।

2. दूसरे दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

3. अपनी रिलीज के तीसरे दिन 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

4. 'जवान' ने चौथे दिन 80 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में इतना ज्यादा कमाई करने वाली 'जवान' पहली हिंदी फिल्म बनी।

5. 'जवान' ने 5वें दिन 32.92 करोड़ और 6ठें दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

6. 'जवान' अपनी रिलीज के 7वें दिन, बुधवार को 21.50 करोड़ फिल्म का कलेक्शन किया।

7. जवान' ने रिलीज के 8वें दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके बाद 'जवान' की 8 दिनों की कुल कमाई अब 387.78 करोड़ रुपये हो गई है।

8. अगर 'जवान' अपनी रिलीज के 9वें दिन, शुक्रवार को 19.50 करोड़ कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 407.58 करोड़ रुपए हो जाएगा।