
थियेटर में नाचते दर्शक।
Jawan Review: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' गुरुवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। गुरुवार सुबह से ही लोग लाइन लगाकर टिकट लेते देखे गए। सिनेमा के अंदर भी दर्शक जमकर फिल्म का मजा रहे हैं। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग जमकर नाच रहे हैं। खासतौर से फिल्म के जिंदा बंदा गाने पर तो लोगों ने कुर्सियों पर खड़े होकर डांस किया।
जवान में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और रिद्धि डोगरा भी नजर आई हैं। फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई की है। माना जा रहा है कि फिल्म शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
'जवान' के रिलीज होते ही शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। जवान के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ के ऊपर कमाई करने जा रही है। वहीं भारत में 70 से 80 करोड़ फिल्म कमाएगी।
यह भी पढ़ें: 'जवान' कर सकती है पहले दिन 'पठान' से ज्यादा कमाई, लेकिन इन 6 फिल्मों का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ना सपना ही रहेगा
Updated on:
07 Sept 2023 09:05 am
Published on:
07 Sept 2023 09:04 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
