बॉलीवुड

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने पहने थे 200 किलो सोने के गहने, 70 सुनारों ने मिलकर बनाए थे, सुरक्षा में लगे थे 50 बॉडीगार्ड

आप सभी ने ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर जरूर देखी होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के पहने गहने पर आपका ध्यान जरूर गया होगा और इन गहनों पर अपनी राय भी रखी होगी। तो आज हम आपको ऐश्वर्या राय के इन गहनों का सच बता रहे हैं।

3 min read
Aishwarya Rai

नई दिल्ली: Jodha Akbar Aishwarya Rai jewelry: बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जहां अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना कायल बना लेती हैं। वहीं, अपने खूबसूरत लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐश्वर्या रील या रियल लाइफ हर अंदाज में लोगों का दिल धड़का देती हैं। आप सभी ने ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर (Jodha Akbar) जरूर देखी होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के लुक और गहनों पर आपका ध्यान जरूर गया होगा और आपने गहनों पर अपनी राय भी बनाई होगी। तो आज हम आपको ऐश्वर्या राय के इन गहनों का सच बता रहे हैं।

दरअसल ऐश्वर्या ने इस पूरी फिल्म में जो गहने पहने है उनमें से एक भी नकली नहीं था, बल्कि सोने और तमाम बेशकीमती रत्नों और मोतियों से बने थे। जिनमें ऐश्वर्या किसी असली महारानी जैसी ही दिखाई दे रही थी।

जोधा अखबर फिल्म में ऐश्वर्या को सजाने के लिए दो कुंटल सोने का इस्तेमाल किया गया था। बला बराबर गहना भी नकली नही था। बड़े बड़े हार और मांग टीके से लेकर हर एंटीक ज्वैलरी सोने और नायाब मोतियों से जड़ी हुई थीं।

इन सभी गहनों का वजन करीब 400 किलो था। इस गहनों को तैयार करने में 70 कारीगर लगे थे और करीब 50 गार्डों ने इनकी सुरक्षा चौकसी की थी।

जोधा अखबर फिल्म में ऐश्वर्या राय ने रानी जोधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के हर सीन को मेकर्स रीयल लुक देना चाहते थे और जरा भी कोताही नहीं करना चाहते थे।

इसलिए शायद ऐश्वर्या राय का जोधा लुक आज भी महिलाओं के बीच सिर चढ़कर बोलता है। इतना ही नहीं तमाम दुल्हनों के बीच ये रानी लुक रिक्रिएट किया जाता है। फिल्म की रिलीज के बाद ये राजपूती गहने खूब डिमांड में आ गए थे।

बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आई थी और ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

Also Read
View All

अगली खबर