
नई दिल्ली | कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते सभी सेलिब्रिटीज़ घर में अपना बिता रहे हैं। लेकिन कुछ ऐेसे वीडियोज़ भी सामने आ रहे हैं जिसमें लोग अभी भी सड़कों पर निकलने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कॉमेडी सुपरस्टार जॉनी लीवर (Johnny Lever) ने भी लोगों से अपने अंदाज में कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने का तरीका बताया है। उन्होंने अपने कॉमेडी स्टाइल में लोगों को हड़काया है कि घर पर ही रहें वरना कोरोना वायरस से कोई बचा नहीं पाएगा।
View this post on Instagram#corona #coronavirusoutbreak⚠️ #coronavirusinindia #india #stayhome
A post shared by Johny Lever (@iam_johnylever) on
जॉनी लीवर का ये वीडियो (Johnny Lever Video) फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर उन्हें लेजेंड कह रहे हैं। जॉनी लीवर का ये वीडियो उनकी बेटी जैमी लीवर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जॉनी लीवर ने 2019 में ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना डेब्यू किया था उसके बाद से वो अपने कॉमेडी वीडियोज़ पोस्ट करते रहते हैं। इस तनाव भरे माहौल में जॉनी का ऐसा कॉमेडी वीडियो लोगों का हंसी का डोज दे रहा है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी जॉनी लीवर (Johnny Lever) ने अपनी बेटी जैमी लीवर के साथ एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। दोनों फिल्म आवारा पागल दीवाना के पॉपुलर कैरेक्टर छोटा छत्री के एक सीन को रीक्रिएट करते हुए दिखाई दिए थे। जैमी ने पापा जॉनी लीवर की कॉपी बिल्कुल परफेक्ट अंदाज में की थी। वहीं जॉनी लीवर ने परेश रावल की लिप्सिंग की थी। जैमी बहुत अच्छी कॉमेडियन हैं, वो कई शोज में स्टैंडअप कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।
View this post on InstagramA post shared by Johny Lever (@iam_johnylever) on
Published on:
28 Mar 2020 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
