बॉलीवुड

फैंस के लिए बुरी खबर, Jubin Nautiyal अस्पताल में भर्ती

Jubin Nautiyal Injured: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के फैंस के लिए बुरी खबर है। सिंगर अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए, जिसके बाद उनके सिर और हाथ में गहरी चोट आई है। साथ ही उनको मुंबई के एक अस्पताम में भर्ती करवाया गया है।

2 min read
Jubin Nautiyal Injured

Jubin Nautiyal Injured: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस को कई बेहतरीन और रोमांटिक गाने देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, जुबिन नौटियाल अपने घर के सीढ़ियों से गिर गए हैं, जिसके बाद उनके काफी गंभीर चोटे आए हैं। इलाज के लिए सिंगर को मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबित सीढ़ियों से गिरने की वजह से उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी काफी चोट आई हैं। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी काफी चोट आई है। बाया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है।


बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को सीढ़ियों के गिरने के बाद हाथ और कोहनी में काफी गहरी चोट आई है। इतना ही नहीं सामने आ रही खबरों की माने तो उनकी ये चोट इतनी गहरी है कि उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन तक करना पड़ेगा। साथ ही डॉक्टर ने उन्हें अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की भी सलाह दी है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस की काफी चिंता बढ़ गई है।

साथ ही वो सिंगर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लगातार सिंगर को लेकर पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें जुबिन की अच्छी सेहत के लिए विश किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें जुबिन के हाथ में प्लास्टर लगा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Worldwide Collection: 'दृश्यम 2' के सामने नहीं टिक पा रही 'भेड़िया', दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई


जुबिन नौटियार अपनी मखमली आवाज और गानों के लिए लाखों-करोंड़ों दिलों पर राज करते हैं। बता दें कि हाल में जुबिन नौटियाल का गाना 'तू सामने आए' रिलीज हुआ था। उनके इस गाने को काफी पसंद भी किया गया था। इस गाने को जुबिन के साथ श्रीलंका की सिंगर योहानी (Yohani) ने अपनी आवाज दी है। इसी गुरुवार को दोनों का ये गाने लॉन्च हुआ है।

यह भी पढ़ें: 'कश्मीर फाइल्स' पर बवाल होने के बाद नदाव लैपिड ने मांगी माफी, लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने...

Updated on:
02 Dec 2022 01:29 pm
Published on:
02 Dec 2022 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर