
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) जितना अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है। कबीर बेदी का 16 जनवरी (Kabir Bedi Birthday) को जन्मदिन होता है, 70 पार कर चुके कबीर कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप की वजह से कई बार चर्चाओं मे रहे। अब तक वो चार शादियां कर चुके हैं। उनकी चौधी पत्नी परवीन दुसांज (Parveen Dusanj) उनसे 30 साल छोटी हैं। कबीर ने परवीन से 70वें जन्मदिन पर शादी की थी जिनको उन्होंने 10 साल तक डेट भी किया।
कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने पहली शादी प्रोतिमा बेदी से की थी जिनकी बेटी पूजा बेदी है जो अपने पिता की चौथी पत्नी से मात्र 4 साल छोटी हैं। अपनी पहली पत्नी से रिश्ते खराब होने के चलते कबीर उनसे अलग हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी की। हालांकि ये शादी भी कुछ समय तक नहीं चली और 1990 में उन्होंने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से कर ली। ये रिश्ता 15 साल तक चला, जिसके बाद 2005 में दोनों अलग हो गए और कबीर बेदी ने चौथी शादी परवीन दुसांज से कर ली।
कबीर बेदी (Kabir Bedi) की चौथी शादी से उनकी बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) खुश नहीं थी। उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए परवीन को डायन बताया था। कबीर की परवीन से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। कबीर ने परवीन से शादी ज़रूर कर ली हालांकि उनका परिवार इस शादी के लिए राज़ी नहीं था लेकिन बाद में सब मान गए। दोनों ने ये शादी गुरुद्वारे में की थी। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं।
Updated on:
16 Jan 2020 11:49 am
Published on:
15 Jan 2020 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
