
Kajal Aggarwal Birthday: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर साउथ में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल लिया है। काजल अग्रवाल ने 2004 की बॉलीवुड फिल्म 'क्यों! हो गया ना...' से अपने अभिनय की शुरुआत की। एक्ट्रेस ज्यादातर तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। आज इस खास दिन पर डालते हैं नजर काजल अग्रवाल की फिल्मों पर जो की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल हैं।
काजल अग्रवाल की फिल्म 'मगधीरा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। राम चरण और काजल अग्रवाल अभिनीत 'मगधीरा' हर्ष और इंदु के बीच एक प्रेम कहानी है, जो पुनर्जन्म पर बेस्ड है। आप इस फिल्म को घर बैठे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
अजय देवगन और काजल अग्रवाल स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम' पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम की कहानी है। इस फिल्म में आपको कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा। आप इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।
यह भी पढ़ें: Nawazuddin की बेटी अब फिल्मों में करेगी एंट्री, हाथ जोड़कर बोलीं- मैं एक्टिंग सीखना चाहती हूं
काजल अग्रवाल और अक्षय कुमार अभिनीत 'स्पेशल 26' एक बॉलीवुड सस्पेंस फिल्म है, जो एक ठग समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमीर राजनेताओं और व्यापारियों के घरों पर छापा मारने के लिए सीबीआई होने का दिखावा करता है। जब असली सीबीआई को उनके होने का पता चलता है, तो वे उन्हें दोषी ठहराने की रणनीति बनाते हैं। इस फिल्म को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थुप्पाकी' भी काजल अग्रवाल की फेमस फिल्मों में से एक है। यह फिल्म एक असाधारण सेना अधिकारी द्वारा देखे गए बम विस्फोट पर बेस्ड है, जो इसके पीछे के आतंकवादी को पकड़ता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर अवेलेबल है।
Published on:
19 Jun 2024 08:39 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
