
Kajal Aggarawal
नई दिल्ली: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में गौतम किचलू संग शादी की है। 30 अक्टूबर को दोनों ने मुंबई के ताज महल पैलेस में सात फेरे लिए। काजल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। काजल के परिवार वाले भी अभी तक इसी शादी की यादों में खोए हुए हैं।
हाल ही में अब काजल की बहन निशा अग्रवाल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निशा के साथ बहन काजल अग्रवाल भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को लगे लगाए हुए हैं। ऐसे में दोनों के बीच का मजबूत बॉन्ड साफ-साफ नजर आ रहा है। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए निशा ने कैप्शन में लिखा कि वह अभी तक शादी की यादों में गुम हैं। अभी भी उन्हें ऐसा लग रहा है कि ये खत्म नहीं हुई है। निशा द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
इससे इतर, काजल इन दिनों मालदीव में अपना हनीमून मना रही हैं। दोनों मालदीव से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
इससे पहले काजल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, "गौतम और मैंने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया। हम दोनों सात साल कर दोस्त हैं। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती गहराती गई और हम दोनों एक-दूसरे की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए। हम एक-दूसरे से बहुत बार मिला करते थे। लेकिन जब लॉकडाउन हुआ तो हम कई हफ्तों तक नहीं मिल पाए। एक-दूसरे को देख नहीं सके। कई बार हम मास्क लगाकर ग्रोसरी स्टोर पर मिला करते थे। ऐसे में हम दोनों को इस बात का एहसास हुआ कि हम दोनों साथ में रहना चाहते हैं।'
उसके बाद शादी के प्रपोजल के बारे में बात करते हुए काजल ने बताया, 'गौतम बिल्कुल फिल्मी नहीं है। क्योंकि यह सब कुछ मैं अपनी फिल्मों में कर चुकी हूं। इसलिए गौतम ने बहुत ही सिंपल तरीके से मुझे प्रपोज किया। हमारे बीच एक इमोशनल बातचीत हुई। उनकी फीलिंग्स में मुझे सच्चाई महसूस हुई। जिस तरह उन्होंने मुझे कहा कि वह अपनी आगे की जिंदगी मेरे साथ बिताना चाहते हैं तो मैं इससे ज्यादा श्योर नहीं हो सकती थी अपनी जिंदगी गौतम के साथ बिताने के लिए।'
Published on:
11 Nov 2020 04:02 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
