3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kalki Box Office Collection Day 33: ‘कल्कि’ का 33वें दिन भी जलवा बरकरार, कलेक्शन हो रहा मालामाल

Kalki Box Office Collection Day 33: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। प्रभास की फिल्म 1 महीने बाद भी प्रचंड कलेक्शन कर रही है।

2 min read
Google source verification
Kalki Box Office Collection Day 33

Kalki Box Office Collection Day 33

Kalki Box Office Collection Day 33: बॉलीवुड की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में कल्कि शामिल हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं और 1 महीने बाद भी ‘कल्कि 2898 एडी’ शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अक्षय कुमार से लेकर कमल हासन को भी कलेक्शन के मामलों में पीछे छोड़ दिया है। प्रभास की इस सुपरहिट फिल्म को फैंस का अनोखा प्यार मिल रहा है। दिन पर दिन फिल्म झंडे गाड़ रही है। ओपनिंग से लेकर 1 महीने बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म कल्कि का उम्दा कलेक्शन देख मेकर्स भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने 33वें दिन भी किया कमाल (Kalki Box Office Collection Day 33)

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में कई दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। इस फिल्म ने सोमवार यानी रिलीज के 33वें दिन 29 जुलाई को 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 633.25 करोड़ रुपए हो गई है। मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदे हैं कि वह अभी और छप्परफाड़ कमाई करेगी।

यह भी पढ़ें : Kalki Box Office Collection Day 32: रोके नहीं रुक रही ‘कल्कि’ की आंधी, 32वें दिन भी कर रही छप्परफाड़ कमाई

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का बजट 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। यह फिल्म जल्द ही जवान को पीछे छोड़ने में महज कुछ ही कदम दूर है। शाहरुख खान की फिल्म ने टिकट खिड़की पर सभी भाषाओं को मिलाकर 640.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, ये फिल्म ऐसे ही कलेक्शन करती रही तो जल्द कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग