31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनू सूद के बयान पर कंगना रनौत का हमला, फूड वेंडर वीडियो पर छिड़ा विवाद

कंगना रनौत ने सोनू सूद के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया, "अब सोनू जी जल्द ही भगवान और धर्म को लेकर अपनी धारणाओं और अपने विचारों पर एक नई रामायण बनाएंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jul 20, 2024

बॉलीवुड अभिनेता और समाज सेवक सोनू सूद अपने हालिया बयान के कारण विवाद में फंस गए हैं। एक फूड वेंडर के वीडियो पर की गई उनकी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इस विवाद में अब बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं और उन्होंने सोनू सूद पर तीखा हमला किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विवाद की शुरुआत

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फूड वेंडर ग्राहकों के खाने में थूकते हुए देखा गया है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने इस फूड वेंडर की तुलना रामायण की शबरी से कर डाली। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और कई लोगों ने उनकी आलोचना की।

कंगना का निशाना

कंगना रनौत ने सोनू सूद के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया, "अब सोनू जी जल्द ही भगवान और धर्म को लेकर अपनी धारणाओं और अपने विचारों पर एक नई रामायण बनाएंगे। वाह क्या बात है बॉलीवुड से एक और रामायण।"

सोनू सूद की सफाई

सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करने के बाद सोनू सूद ने एक नया ट्वीट कर अपनी सफाई दी। उन्होंने लिखा, "मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सजा भी दें। लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय जरूरतमंद लोगों पे लगा दें। वैसे आप सब के लिए बता दूं यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। यूपी, बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर, धर्म कोई भी हो कोई जरूरत रहे तो बता देना। नंबर वहीं है।"

वीडियो की शुरुआत

इस विवाद की शुरुआत एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा साझा किए गए वीडियो से हुई थी, जिसमें एक फूड वेंडर ग्राहकों के लिए बनाई जाने वाली रोटी पर थूकते हुए दिख रहा था। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा था, "हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई। बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम।"

यह विवाद अब सोशल मीडिया पर गर्मा गया है और लोग अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। सोनू सूद के बयान ने जहां एक ओर उन्हें आलोचना का शिकार बनाया है, वहीं कंगना रनौत के तीखे शब्दों ने इसे और भी उग्र बना दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है।