बता दें, इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। अमेरिका ने उनसे दोनों देशों के मामलों में दखल न देने की मांग की थी। फिर भी, इंदिरा गांधी ने किसी की नहीं सुनी। उन्हें लगा कि लाखों शरणार्थियों को शरण देने के बजाय, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करना भारत के लिए आर्थिक रूप से बेहतर होगा, जिसके परिणामस्वरूप 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था। साथ ही, बांग्लादेश के पिता कहलाए जाने वाले मुजीबुर्रहमान, जिनकी बांग्लादेशी उग्रवादियों ने हत्या की थी, उनके बारे में भी फिल्म में दिखाया गया है।