17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना के किरदार पर तैयार हुई मणिकर्णिका डॉल, बच्चों की बनी पहली पसंद

कंगना के किरदार पर तैयार हुई मणिकर्णिका डॉल, बच्चों की बनी पहली पसंद

less than 1 minute read
Google source verification
मणिकर्णिका

मणिकर्णिका

कंगना रनौत टीम ने सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका डॉल की एक तस्वीर शेयर की है। जो बच्चों की पहली पसंद बन गई है। यह डॉल साल 2019 में आई कंगना की फिल्म "मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी" में निभाए गए उनके किरदार पर आधारित है। जिसे भारती वेशभूषा और आभूषणों से सुसज्जित किया गया है।

फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कंगना की टीम ने कैप्शन में लिखा है। "मणिकर्णिका डॉल बच्चों की नई पसंद बन गई है, यह अच्छी बात है जब बच्चे अपने नायकों के बारे में सीखते हुए बड़े होते हैं और देशभक्ति और बहादुरी से प्रेरित होते हैं।"

आपको बता दें कि कंगना की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना ने मुख्य किरदार निभाया था। वही कंगना ने पहली बार प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म दर्शकों को जमकर पसंद आई थी। जिसमें अभिनेत्री की जमकर तारीफ हुई थी। फ़िल्म में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे भी नजर आई थी। इस फिल्म के बाद कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी मणिकर्णिका फिल्म्स रख दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग