रंगोली चंदेल ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'इस बात को समझने की कोशिश करें की कंगना ने 14 साल संघर्ष करने के बाद ये आजादी हासिल की है। वह पहले ऐसे बात नहीं करती थीं जैसा अब बोलती हैं। पिछले 14 साल में उन्होंने खुद को बनाया है। जब पूरी इंडस्ट्री उसके खिलाफ थी तब भी उसने खुद को बनाया है। कंगना को कब बोलना है ये 10 साल पहले ही तय हो गया था। इसके अलावा कुछ बेरोजगार एक्टर हैं जो मूवी माफिया के चमचे हैं। उन्हें ज्ञान देना कि वह पब्लिक फाइट में शामिल हो सकती हैं। लेकिन, हुई नहीं। डार्लिंग सच्चाई ये है तुम कर सकती तो करती। इसलिए अब बैठ जाओ।'