13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान की मां, हेमा मालिनी और कंगना की हेयर स्टाइलिश ने इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, ऐसे मनाया जश्न

कंगना की हेयर स्टाइलिस्ट ने इंडस्ट्री में पूरे किये 50 साल, 'थलाइवी' के सेट पर मना जश्न....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jan 31, 2020

kangana ranaut

kangana ranaut

अभिनेत्री कंगना रनौत Kangana Ranaut इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' Thalaivi की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वे एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जे जयललिता former Tamil Nadu C.M. J Jayalalithaa का किरदार निभा रही हैं। फिल्म से कंगना का लुक पहले ही जारी हो चुका है। अब सेट से कंगना की एक ओर तस्वीर सामने आई हैं।

मारिया ने इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल
कंगना ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी हेयर स्टाइलिश मारिया शर्मा Maria Sharma भी नजर आ रही हैं। मारिया बॉलीवुड के वेटरन हेयर स्टाइलिश हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए हैं। 'थलाइवी' के सेट पर मारिया की इस उपलब्धि का जशन मनाया गया और यादगार बनाने के लिए यह तस्वीर शेयर की।

महशूर अभिनेत्रियों की रह चुकी हैं हेयर स्टाइलिश
मारिया अपने कॅरियर में मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, हेलन और मनीषा कोईराला जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं। कंगना ने अपने कॅरियर की शुरुआत उन्हीं के साथ की थी। 'वो लम्हे' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्मों में मारिया ने कंगना के हेयर स्टाइलिश की थी। इस तस्वीर में भी मारिया, कंगना के 'थलाइवी' लुक को फाइनल टच दे रही हैं।

बाहुबली के राइटर ने लिखी 'थलाइवी'
बता दें कि 'थलाइवी' इस साल 26 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं। विष्णु वर्द्धन इंदूरी और शैलेष आर सिंह फिल्म के निर्माता हैं। 'थलाइवी' की स्क्रिप्ट बाहुबली वाले केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। कंगना की 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' की स्क्रिप्टिंग भी केवी विजयेंद्र प्रसाद ने ही की थी।