
सिद्धि विनायक के दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत बोली गणपति बप्पा की मंजूरी जरूरी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई में सिद्धिविनायक गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने पैठनी साड़ी पहनी थी, इसी के साथ मराठी नोज रिंग और बालों में गजरा लगाए नजर आई। उन्होंने कहा मुंबई में रहने के लिए मुझे सिर्फ गणपति बप्पा की अनुमति चाहिए और मैं यहां गणपति बप्पा की अनुमति लेने आई हूं। किसी और की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान उनका मराठी लुक नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वे ट्रेडिशनल बॉर्डर वाली पैठनी साड़ी पहने नजर आई। वे करीब 5 मिनट मंदिर में रुकी, इस दौरान उनके कमांडो मंदिर के बाहर खड़े रहे जब तक वह अंदर थी। वह सुबह करीब 10 बजे मंदिर पहुंची थी। उन्होंने गणपति बप्पा मोरिया और जय महाराष्ट्र भी कहा। इसी के साथ अपने फैंस का भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आई।
Updated on:
29 Dec 2020 06:01 pm
Published on:
29 Dec 2020 06:01 pm
