
कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कुछ अपडेट शेयर किए हैं। ट्विटर पर टीम कंगना रनौत ने कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा है। "कंगना वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग रही है। फिल्म के साथियों के साथ भी ऑनलाइन ही अपने किरदार और कहानी को समझ रही है, कंगना के लिए यह वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन है। क्योंकि फिल्म धाकड़ पर काम शुरू हो गया है।"
आपको बता दें कि धाकड़ एक एक्शन फिल्म है। जिसका निर्देशन रजनीश राजी घई कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। यह ऐसी फिल्म है। जिसमें लीड रोल में भी एक्ट्रेस रहेंगी। इस फिल्म को यह कहकर भी प्रमोट किया जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी। जिसमें एक महिला लीड रोल में नजर आएगी। जिसमें सभी एक्शन भी खुद करेंगी। फिल्म का पोस्टर देखकर भी नजर आ रहा है कि फिल्म में एक्ट्रेस का रोल कितना स्टंट भरा है।
Published on:
11 Jul 2020 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
