
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर किया हमला
कंगना आए दिन अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने अब कांग्रेस नेता गांधी परिवार पर हमला बोला है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ने राहुल गांधी के पारिवारिक जीवन पर कटाक्ष किया है। कंगना ने कहा कि, "सुनने में आता है राहुल गांधी किसी महिला से प्रेम करते हैं। उनकी शादी नहीं हो पाई। उनका ना तो परिवार बस पा रहा है और ना ही करियर बन पा रहा है।
आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने राहुल और प्रियंका गांधी पर कमेंट किया है। कंगना ने कहा कि, "सुनने में आता है राहुल गांधी किसी महिला से प्रेम करते हैं। उनकी शादी नहीं हो पाई। उनका ना तो परिवार बस पा रहा है और ना ही करियर बन पा रहा है। उनके ऊपर परिवार का दबाव बना हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई बच्चे हैं। उनसे जबरदस्ती एक्टिंग करवाई जाती है। राहुल और प्रियंका का भी यही हाल है।
कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी को भी राहुल गांधी की ही तरह हालात की मारी हुई बताया। कंगना ने कहा, "राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही अच्छे बच्चे हैं। लेकिन उनकी मां ने दोनों को ही परेशान कर दिया है। दोनों का राजनीति में कोई फ्यूचर नहीं है। अभी भी समय नहीं बीता है। दोनों को ही उनकी मां को जिंदगी में कुछ बेहतर करने देना चाहिए। इस तरह से टॉर्चर नहीं करना चाहिए।"
Published on:
04 Apr 2024 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
