
kapil sharma birthday love story with ginni fall love in college
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज शनिवार को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की लव मैरिज हुई थी । दोनो की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। बता दे कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ एक ही साथ एक ही कॉलेज में पढ़ाई किया करते थे। दोनों की कहानी काफी फिल्मी है जिसे कपिल शर्मा ने खुद अपने एक शो पर रिवील किया था।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बताया था कि वह एक सेकेंड हैंड स्कूटर से कॉलेज जाया करते थे और गिन्नी चतरथ 20 लाख की गाड़ी में आया करती थीं। उस जमाने में कपिल शर्मा काफी गरीब हुआ करते थे। कपिल ने बताया कि गिन्नी उन्हें पसंद करती थीं और उनके दोस्त इस बात को लेकर उन्हें छेड़ा करते थे।
बता दे कि जब भी कपिल के दोस्त उनका मजाक बनाया करते थे तो कपिल एक ही बात बोलते थे कि- तुम लोगों ने मेरा स्कूटर देखा हैं। जितना का मेरा स्कूटर हैं उतना वह तेल डेली का भरवाती होगी। कपिल ने अपने शो पर मजाक में कहा कि जिसका बाप पढ़ने के लिए 20 लाख की गाड़ी में भेज रहा है वो पीटने आएंगे तो कितनी गाड़ियों में आएंगे?
कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ को प्रपोज करने वाला किस्सा भी रिवील किया था।एक दिन जब कपिल शर्मा ने ड्रिंक कर रखी थी तब उन्होंने गिन्नी को फोन करके सीधे पूछ लिया, 'क्या वह उनसे प्यार करती हैं?' फिर गिन्नी ने भी अपने प्यार का इजहार किया और कहानी आगे बढ़ गई।
Updated on:
02 Apr 2022 11:26 pm
Published on:
02 Apr 2022 11:21 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
