15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान ने छोड़ा साथ तो अक्षय, करण ने केसरी के लिए मिलाया हाथ

सलमान ने छोड़ा साथ तो अक्षय, करण ने 'केसरी' के लिए मिलाया हाथ...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Oct 11, 2017

Karan_Johar

Karan_Johar

अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्मकार करण जौहर ने सारगढ़ी के युद्ध पर आधारित फिल्म 'केसरी' के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म के 2019 की होली पर रिलीज किए जाने की योजना है। करण ने मंगलवार को ट्विटर पर इस फिल्म की जानकारी साझा की। उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए कहा, 'अक्षय कुमार और करण जौहर भारत के सबसे साहसी युद्धों में से एक पर आधारित कहानी को प्रस्तुत करेंगे। अक्षय कुमार अभिनीत अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'केसरी' 2019 की होली पर रिलीज होगी।' बता दें कि इसी फिल्‍म के लिए पहले सलमान खान भी अक्षय और करण के साथ पार्टनरशिप कर रहे थे, लेकिन लगता है अब सलमान ने अपने हाथ इस प्रोजेक्‍ट से खींच लिए हैं।

करण ने तस्वीर के कैपशन में लिखा, 'इस असाधारण और साहसी कहानी को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अक्षय कुमार, 'केसरी' होली 2019।'वहीं, अक्षय ने भी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इस फिल्म को लेकर मैं निजी और भावात्मक रूप से बहुत उत्साहित हूं। केसरी 2019 की होली पर रिलीज हो रही है।' फिल्म के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

'केसरी' एक पीरियड ड्रामा होगी। इस फिल्‍म का प्रोडक्‍शन करण जौहर का धर्मा प्रोडक्‍शन और अक्षय कुमार करेंगे जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी सी टुकड़ी और अफगान सेना के बीच हुए बैटल ऑफ़ सारागढ़ी (सारागढ़ी का युद्ध ) पर ये फिल्म आधारित होगी। इस युद्ध में ब्रिटिश भारतीय सेना के सिर्फ 21 सिख जाबांजों 10 हजार की अफगान सेना का सामना किया था।

पहले इस फिल्म के प्रोडेक्शन में सलमान खान भी शामिल थे और सलमान खान, अक्षय कुमार और करण ने तीनों के साथ की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकिन मंगलवार शाम को अक्षय और करण सने सलमान के बिना ही इस फिल्‍म की जानकारी फैन्‍स को दे दी है।

खबरें हैं कि अजय देवगन भी इसी विषय पर एक फिल्‍म बना रहे हैं और इसी लिए उन्‍होंने सलमान से यह फिल्‍म न बनाने की बात की है। बता दें कि सिर्फ अक्षय कुमार और अजय देवगन ही नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा भी सारागड़ी के युद्ध पर बन रही एक फिल्‍म में नजर आने वाले हैं।

यानी 'केसरी' इसी विषय पर बनने वाली तीसरी फिल्‍म होगी। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब अक्षय कुमार अपनी पत्‍नी ट्विंकल खन्ना के बेस्‍ट फ्रेंड करण जौहर के साथ किसी फिल्‍म के लिए जुड़ रहे हैं।