1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या कभी ना झुकने वाले करण ने कंगना के आगे मान ली है हार ? कंगना को अपने शो में लाने की कही बात…

करण ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस कंगना को आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jan 06, 2018

karan and kangana

karan and kangana

बॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता निर्देशक करण जौहर और रोहित शेट्टी जल्द ही स्टार प्लस के नए शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स में बतौर जज दिखाई देने वाले है। ऐसे में इस शो को लेकर हर दिन कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। बता दें इस शो में भारत के कुछ चुनिंदा लोगों को करण और रोहित के आगे अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। और जो भी शो में जीतेगा वो इन दोनों की फिल्म में बतौर लीड एक्टर काम करेगा।

हाल में शो से जुड़े कुछ प्रोमो सामने आ रहे हैं, जिसमें प्रियंका चौपड़ा लोगों को इंस्पायर करती दिखाई दे रही हैं। अब सुनाते हैं आपको असली खबर...

आपको याद होगा पिछले साल बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और करण जौहर में एक कोल्ड वॉर छिड़ गई थी। जब करण के शो 'कॉफी विद करन' में पहुंचकर कंगना ने उनपर परिवारवाद का झंडा बुलंद का आरोप लगाया था। तभी से इन दोनों में एक दूसरे को लेकर एक विरोध सा चल रहा था। लेकिन ये क्या हाल में करण जौहर ने कंगना को लेकर एक बड़ी बात कह डाली।

जी हां करण को लेकर कहा कि कंगना रनौत का एक सेलिब्रिटी मेहमान के तौर पर खुशी से स्वागत करेंगे। कहा जाता है कि करण जब किसी से नाराज हो जाते हैं तो उन्हें मनाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन ये देखकर तो लग रहा है कि कंगना को मनाने की भी जरुरत नहीं पड़ी करण ने खुद ही आगे बढ़कर उनसे दोस्ती करने का फरमान जारी कर दिया है। आखिर क्या बात है ?

बता दें ये वाक्या तब हुआ जब एक इंटरव्यू के दौरान करण और रोहित शेट्टी से बातचीत की गई। उनसे पूछा गया कि क्या कंगना रनौत को इस शो में आमंत्रित किया जाएगा, इस पर करण ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस उन्हें आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे। हमारा दिल बड़ा है, हमारा घर सबके लिए खुला है। हम खुशी, प्यार और सम्मान के साथ उनका इस शो पर स्वागत करेंगे।’’

‘‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’’ टीवी शो 13 जनवरी से स्टार प्लस चैनल पर किया जाएगा।साथ ही अगर कंगना रनौट के करियर की बात करें तो बता दें उनकी फिल्म मणिकार्णिका दी क्वीन ऑफ झांसी इस साल 27 अप्रैल को रिलीज होंगी। उम्मीद करते हैं कि कंगना करण के इस शो में प्रमोशन करने जरुर पहुंचेंगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग