24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर, कुल संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर करण जौहर आज अपना 50वा जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके जन्मदिन पर कितनी हैं उनकी कुल संपत्ति। बता दे कि वह बाॅलीवुड के काफी पॉपुलर डायरेक्टर होने के साथ ही फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

May 25, 2022

Karan Johar Net Worth property and income

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर, कुल संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर करण जौहर आज अपना 50 वा जन्मदिन मना रहे हैं। करण जौहर को किसी पहचान की जरुरत नही हैं। करण एंटरटेनमेंट जगत का जाना पहचाना नाम हैं। उनका जन्म 25 मई 1972 को महाराष्ट्र के मुंबई में यश और हीरू जौहर के घर हुआ था। चलिए जानते हैं करण जौहर के बारें में कुछ खास बाते।

बता दे कि करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर की थी। वह सबसे पहले साल 1989 में टीवी सीरियल इंद्रधनुष में नजर आए थे। इसके बाद वो कई फिल्मों में भी दिखे जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और वेलकम टू न्यूयॉर्क में नजर आए। करण ने अपने करियर में कई चीजों में अपनी किस्मत अजमा कर देखा हैं।

एक्टिंग के अलावा भी एक्टर ने कई सारी चीजें की हैं। करण जौहर ने डायरेक्टर के तौर पर बेहतर काम किया हैं। उन्होंने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया। उनकी फिल्मों को कई अवार्ड से सम्मानित भी किया गया हैं। बता दे कि एक्टर जाने माने प्रोड्यूसर हैं और कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।

करण जौहर की नेट वर्थ की बात करें तो करोड़ो की संपति के मालिक हैं करण जौहर। लेकिन खबरों के अनुशार एक्टर की संपति करीबन 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1450 करोड़ रुपये है। बता दे कि वह किसी भी फिल्म को डायरेक्ट करने के 2-3 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। खबरों की माने तो करण करीबन 10 करोड़ रुपये महीने में जबकि सालाना करीब 100 करोड़ रुपये कमाते हैं।

आपको बता दे कि करण के पास काफी सारी लग्जरी घर हैं। कार्टर रोड स्थित सी- फेसिंग डुप्लेक्स में रहते हैं जिसे उन्होंने साल 2010वमें खरीदा था। वही उनके पास इसके अलावा मुंबई के मालाबार हिल्स में उनका एक घर है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें-शर्ट के बटन Richa Chadha ने खोले लेकिन दिख गए बाबा सहगल की छाती के बाल, देखें वायरल वीडियो