
Karan Johar on Anushka Sharma
Karan Johar on Anushka Sharma Career: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो अनुष्का शर्मा को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। करण ने इस क्लिप में बताया है कि वो एक्ट्रेस का करियर बर्बाद करना चाहते थे। जी हां इस बात का खुलासा खुद करण ने एक वीडियो में किया है। इस वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। बॉलीवुड के प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) पर कई बार ये आरोप लग चुका है कि उन्होंने कुछ एक्टर्स के करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी। जहां पहले इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था। तो वहीं अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर भी एक खबर सामने आई है। एक वक्त था जब करण जौहर उन्हें पसंद नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने शुरुआती दौर में अनुष्का शर्मा के करियर को तबाह करने की पूरी कामयाब कोशिश की थी। हालांकि बाद में इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था। इसके लिए करण जौहर ने अनुष्का से माफी मांगी थी। आइए जानते हैं कि आखिर कई नए चेहरों को अपनी फिल्म में चांस देने वाले करण जौहर ने अनुष्का शर्मा के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया था, आखिर उनके बीच ऐसा क्या हुआ था।
यह उस समय की बात है जब फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए आदित्य चोपड़ा को एक्ट्रेस की तलाश थी। उस वक्त करण जौहर ने आदित्य को अनुष्का को साइन करने से मना कर दिया था। करण चाहते थे कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ सोनम कपूर काम करें। हालांकि ,जब उन्होंने अनुष्का शर्मा की 'बैंड बाजा बारात' में देखी तो खूब इंप्रेस हुए और एक्ट्रेस से माफी मांगने के बारे में सोचने लगे। बाद में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये सुपरहिट साबित हो गई।
इसी सिलसिले में करण जौहर ने एक इवेंट में यह कबूल भी किया था कि वो अनुष्का शर्मा के करियर को खराब करना चाहते थे। करण ने कहा था कि जब आदित्य ने उनको अनुष्का की तस्वीर दिखाई थी तो उन्होंने अनुष्का को लेने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि जब फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में करण ने अनुष्का की एक्टिंग देखी तो वो हैरान रह गए और उनकी जमकर तारीफ भी की।
इस मसले को लेकर मामला इतना गर्म हो गया है कि अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस कदर वायरल हो गया है कि अब बॉलीवुड सेलेब्स अनुष्का शर्मा के फेवर में उतर आए हैं। निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और अपूर्व असरानी (Apurva Asrani) ने करण जौहर की इस बात का पूरा विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट किया है। अनुष्का शर्मा की बेटी विरुसका (Virushka Sharma) के जन्म के बाद से एक्ट्रेस काफी टाइम से फिल्मों से दूर रहीं हैं, लेकिन अब जल्द ही अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी (cricketer Jhulan Goswami) की बायोपिक है। अनुष्का की यह फिल्म साल 2023 को ही रिलीज होगी। तो वहीं करण जौहर की फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Rani Ki Prem Kahani) 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: कश्मीर की वादियों में हुई 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, फैंस के साथ स्पॉट हुए कार्तिक-कियारा आडवाणी
Updated on:
06 Apr 2023 10:08 pm
Published on:
06 Apr 2023 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
