
taimur ali khan
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान गुरुवार यानी 20 दिसंबर को सिर्फ 2 साल के हुए हैं, लेकिन उनके फैंस अभी से उनकी डेब्यू फिल्म और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा करने लगे हैं। हो भी क्यूं ना क्योंकि महज 2 साल की उम्र में तैमूर सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग में बॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गजों को मात दे रहे हैं। उनकी कोई भी नई तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो जाती हैं। तैमूर के दूसरे जन्मदिन पर फैंस सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। तैमूर के फैंस का मानना है कि तैमूर एक्टर शाहिद कपूर की बेटी मीशा के अच्छे दोस्त हो सकते हैं। तो वहीं दूसरों और कुछ का कहना कुछ और ही है।
इस लड़की से शादी कर सकते हैं तैमूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिलहाल तैमूर की हमउम्र कई लड़कियां हैं। इसी वजह से लोगों के बीच यह चर्चा हो रही है। हालांकि, भविष्य में क्या होगा इसका किसी को कुछ पता नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही है कि एक बड़े घर की बेटी के पिता हां किए बैठे हैं। सोशल पर चल रही अफवाह के मुताबिक, वह पिता और कोई नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर हैं। जी हां, करण जौहर ने एक रेडियो शो में इस बात का जिक्र किया था। करण कहना था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है अगर 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ हों तो।
करण ने कहा, 'यहीं परेशानी है हमारे देश में। जब लड़का-लड़की एक साथ होते है तो तुरंत लोग कहते हैं 'भइया बोलो', 'दीदी बोलो' ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।' उन्होंने कहा,'जब भी तैमूर खेलने के लिए घर आते हैं तो उनकी नैनी रूही से कहती है कि तैमूर भइया कहे। लेकिन मैं इसके खिलाफ हूं।
मुझे लगता है ऐसा क्यों? कौन जानता है क्या पता 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ रहना चाहते हैं। कुछ भी हो सकता है उनका अपना। हम अभी से ही क्यों दरार डाल रहे हैं उस रास्ते में?' हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई यह अभी तक सामने नहीं आया है।
Updated on:
22 Dec 2018 01:20 pm
Published on:
20 Dec 2018 07:08 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
