16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karan Johar की पहली Picture Book जल्द होगी लॉन्च

Karan Johar ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक स्पेशल चीज को आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी पहली पिक्चर बुक बच्चों के लिए। जल्द ही।'

2 min read
Google source verification
करण जौहर की पहली पिक्चर बुक जल्द होगी लॉन्च

करण जौहर की पहली पिक्चर बुक जल्द होगी लॉन्च

मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर ( Karan Johar ) अपने पेरेंटिंग एक्सपीरियंस पर आधारित किताब जल्द लॉन्च करेंगे। करण ने यह किताब अपने जुड़वां बच्चों रूही और यश जौहर के पालन-पोषण से प्रेरित होकर लिखी है।

इसके बारे में बताते हुए करण ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक स्पेशल चीज को आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी पहली पिक्चर बुक बच्चों के लिए। जल्द ही।' उन्होंने ट्व‍िंकल खन्ना ( Twinkle Khanna ) को भी इस काम में मदद के लिए धन्यवाद दिया है। करण की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक इस किताब में पालन—पोषण के दौरान बच्चों में उनके जेंडर के आधार पर किए जाने वाले अंतर को बताया गया है। समय के साथ बच्चे जेंडर आधारित अंतर और पेरेंट्स के उनके साथ किए जाने वाले बर्ताव को समझने लगते हैं।

गौरतलब है कि करण ने इससे पहले ऑटोबायोग्राफी 'ऐन अनसूटेबल बॉय' ( An Unsuitable Boy ) लिखी है। उनकी ऑटोबायोग्राफी 9 जनवरी, 2017 को रिलीज की गई थी। इसमें करण के बचपन से लेकर फिल्म निर्माता-निर्देशक बनने तक के सफर का सविस्तार वर्णन है।

लॉकडाउन में बच्चे बने करण
लॉकडाउन के दौरान जब हर कोई अपने घरों में था, करण जौहर को अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिला। इस दौरान वह बच्चों के साथ बच्चा बन गए। इसी दौरान उनका जन्मदिन ( Karan Johar Birthday ) भी आया। इसे उन्होंने बच्चों के साथ मनाया। इसी तरह के वीडियो करण रोजाना शेयर करते रहे।

सुशांत केस को लेकर आए विवादों में

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) मौत मामले में करण जौहर विवादों में आ गए। नेपोटिज्म ( Nepotism in Bollywood ) और ग्रुपबाजी को लेकर कंगना रनोत ( Kangana Ranuat ) ने करण पर आरोप लगाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन पर हमलावर हो गए। करण ने अपने सोशल अकाउंट पर कमेंट बंद कर दिए। बाद में नया ट्वीटर अककाउंट भी खोल लिया।