1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kareena Kapoor Birthday: बेबो की रिजेक्ट की हुई 4 फिल्में, जिन्होंने बना दिया दूसरी हीरोइनों का करियर

Kareena Kapoor Birthday: करीना कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।

2 min read
Google source verification
kareena_ns.jpg

Kareena Kapoor Birthday: रणधीर कपूर और बबीता के घर जन्मीं एक्ट्रेस आज, 21 सितंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से करियर शुरू करने वाली करीना के नाम पर कई हिट फिल्में हैं। वहीं कई ऐसी भी फिल्में हैं, जो उन्होंने रिजेक्ट कर दी और बाद में ये फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।

kareena_kaho_na.jpg

करीना को राकेश रोशन ने ऋतिक के साथ फिल्म 'कहो न प्यार है' ऑफर की थी। करीना किसी कारण से ये फिल्म नहीं कर सकीं। 'कहो न प्यार है' में अमीषा पटेल आईं और फिल्म सुपरहिट रही।

kareena_hm_dil.jpg

सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी संजय लीला भंसाली ने करीना को वो रोल ऑफर किया था, जो बाद में ऐश्वर्या ने किया। करीना ने तब इसे मना कर दिया। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी।

kareena_queen.jpg

'क्वीन' वो फिल्म है, जिसने कंगना रनौत के करियर को ऊंचाई दी और उनको बॉलीवुड क्वीन का खिताब दिला दिया। इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद करीना थीं लेकिन करीना ने फिल्म के लिए मना कर दिया।

kareena_asaid.jpg

प्रियंका चोपड़ी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाने वाली 'फैशन' भी करीना को ऑफर हुई थी। करीना ने किसी वजह से फिल्म को मना कर दिया। इसके बाद फिल्म में प्रियंका की एंट्री हुई।

kareena_saif.jpg

करीना कपूर ने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की। दोनों के 2 बच्चे हैं और इंडस्ट्री के हैप्पी कपल में गिने जाते हैं।