नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के दूसरे बच्चे की झलक देखने को फैंस लंबे समय से बेकरार हैं। हालांकि करीना ने अभी तक अपने दूसरे बेटे के पूरे दर्शन फैंस को नहीं कराए हैं। इसी बीच करीना के पिता रणधीर कपूर से एक ऐसी गलती हो गई कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। रणधीर कपूर ने धोखे से करीना के दूसरे बेटे की फोटो शेयर कर दी और हालांकि गलती का एहसास होते ही उन्होंने इसे कुछ ही देर बाद डिलीट भी कर दिया। लेकिन फैंस ने अपनी पैनी नजर से इसे पहले ही क्लिक कर लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया।