8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सीता’ के रोल के लिए Kareena Kapoor Khan ने मांगी थी 12 करोड़ की रकम? सच जानकर आप भी पकड़ लेंगे सिर

सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान तक से फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बखान सुनने को मिल रहा। फिल्म जलद ही सिनमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में पूरी स्टारकास्ट जुटी पड़ी है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस जमकर इंटरव्यू भी दे रही हैं। इन इंटरव्यूज में वो न सिर्फ फिल्म को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Aug 03, 2022

kareena kapoor khan breaks silence on demanding 12 crore for playing role of sita

kareena kapoor khan breaks silence on demanding 12 crore for playing role of sita

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान करीना ने फिल्म सीता: द इंकारनेशन को लेकर भी बात की। उन्होंने फिल्म में लिए 12 करोड़ रुपये फीस की डिमांड करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। करीना ने कहा कि उन्हें यह रोल कभी ऑफर ही नहीं हुआ था। इसपर करीना ने कहा, 'मैंने कभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया क्योंकि मुझे कभी ये ऑफर हुआ ही नहीं। मुझे यह भी नहीं पता कि मुझे इसमें क्यों लाया गया क्योंकि मैं फिल्म के लिए पसंद थी ही नहीं। ये सब बनी हुई कहानियां हैं और मैं किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहती क्योंकि उन्हें भी कहानियों की जरूरत है। हर दिन लोग इंस्टाग्राम पर किसी न किसी तरह की कहानियों की तलाश में रहते हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कहां से आई।'

आपको याद हो तो पिछले साल करीना को लेकर ये खबरें आईं थीं कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फीस बढ़ा दी है और इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की डिमांड की है। अब इसपर बयान देकर अदाकारा ने ये साफ कर दिया है कि उन्हें ये फिल्म कभी ऑफर तक नहीं हुई थी तो फीस तो दूर की बात है।

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने तैमूर से जुड़ी बात का खुलासा किया है। इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया कि तैमूर उनसे पूछते हैं कि पैपराजी उनकी तस्वीरें क्यों क्लिक करते हैं। उन्होंने बताया कि ‘आज मेरा बेटा तैमूर भी मुझसे पूछता है, 'वे मेरी फोटोज क्यों ले रहे हैं? आप लोग फेमस हैं और मैं नहीं'। वह यह समझता है। और मुझे नहीं पता कि लोग क्यों नहीं समझते। तैमूर ने कहा, 'मैं फेमस नहीं हूं' और मैंने कहा 'हां, तुम नहीं हो। आपको लंबा रास्ता तय करना है। तुम अभी बच्चे हो।' और लोगों को यह पता होना चाहिए।’

करीना ने एक बार खुलासा किया था कि उनके पति सैफ अली खान को भी पैपराजी के क्लिक किए जाने में इतना मज़ा नहीं आता है। उन्होंने अपने बच्चों को 'पपाराज़ी की खुशी' भी कहा है। उन्हें लगता है कि वे उन्हें क्लिक करके ही खुश हो लेते हैं।

लाल सिंह चड्ढा फिल्म में आमिर के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि चैतन्य इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको दर्शकों के मिक्स रिव्यू मिले थे। वहीं उनकी ये फिल्म इसी महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।