प्रियंका और करीना डॉन ( Don ) और ऐतराज ( Aitraaz) फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। एक बार जब करीना कपूर से इंडस्ट्री में उनके कॉम्पिटिशन के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने रानी मुखर्जी ( Rani Mukerjee ) को अपना कॉम्पटीशन बताया। लेकिन, जैसे ही करीना से प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि हम एक्टर्स की बात कर रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच का कोल्ड वार सालों तक चला था। दोनों ही अक्सर एक-दूसरे का मज़ाक उड़ाते हुए नज़र आती थीं।