नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में दोनों रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। दोनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एख इवेंट में पहुंचे थे। जहां दोनों ने एक साथ रैंप वॉक किया।इस दौरान करीना कपूर (Kareena Kapoor) डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर वाइट कलर लहंगे में नजर आई वहीं कार्तिक शॉर्ट कुर्ता और पजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं।